फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अस्पताल के बाहर बवाल और पथराव मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के इंदिरा चौक स्थित निजी अस्पताल के मुख्य गेट पर मृतक राजवीर का शव रखकर परिजनों के प्रदर्शन करने और अस्पताल कर्मियों से विवाद होने व पथराव के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हंगामे के दौरान अस्पताल कर्मियों और मृतक के परिजनों के बीच मारपीट होने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला निवासी राजवीर (32) 18 जुलाई को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। 19 जुलाई को उन्हें इंदिरा चौक स्थित रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल ने ऑपरेशन और इलाज के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए, लेकिन उपचार में लापरवाही बरती। 29 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर ले जाते समय उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मौत के बाद बुधवार देर रात परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
इसी दौरान अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हुआ। सिविल लाइंस, कोतवाली, अलापुर आदि थानों की पुलिस ने हालात पर काबू पाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजन प्रेमचंद समेत चार लोगों और अस्पताल के कर्मी इमरान, नौमान खान और छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें