ये हैं मांगें
तीसरे दिन भी कर्मचारियों की मांग रही कि महिला स्टाफ से अभद्रता करने वाले प्राचार्य को हटाया जाए व उनका मानदेय दिया जाए। हर माह मानदेय मिले। यह मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। हड़तारी कर्मचारियों ने बताया कि सुबह करीब दस बजे ठेकेदार का एसएमएस आया कि जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनकी नौकरी आज ही समाप्त कर दी जाएगी।
मेसेज देखकर कर्मचारी हैरान रह गए। इसी दौरान कुछ कर्मचारी हड़ताल से उठकर ड्यूटी पर चले गए। धीरे-धीरे करीब दो सौ कर्मचारी काम पर लौट गए है। करीब 50 से 60 कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की सुबह से कई बार अधिकारियों से झड़प हो गई। कर्मचारियों ने सीएमएस पर पुलिस बुलाकर धमकाने का आरोप लगाया है।