बैडमिंटन खिलाड़ी मुख्य आरक्षी कविता को सम्मानित करतीं एसएसपी अंकिता शर्मा। फाेटो स्रोत-पुलिस
बदायूं। मुख्य आरक्षी कविता शर्मा ने बरेली पुलिस जोन की ओर से 23 जुलाई से 26 जुलाई तक बरेली में आयोजित पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को कार्यालय में कविता शर्मा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कविता ने रामपुर में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित अंतरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग के विभिन्न-विभिन्न इवेंटस में प्रतिभाग कर पांच स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा बरेली जोन की ओर से पुलिस वार्षिक प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग की विभिन्न-विभिन्न इवेंट्स में तीन कांस्य पद प्राप्त किए। एसएसपी ने कविता को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद