फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में चाकूबाजी, तीन छात्र घायल, आरोपी हिरासत में लिए गए

Fri, 31 Jul 2026 01:33 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

चाकूबाजी की घटना में कक्षा नौ के 14 साल के सूर्या सोलंकी, कक्षा 10 के आर्यन सोलंकी निवासी बरायमय खेड़ा थाना उझानी और कक्षा 10 का छात्र भविष्य माथुर निवासी लोची नगला घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं शहर के बिसौली मार्ग स्थित द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों बीच शुक्रवार को इंटरवल में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई। कक्षा 11 के दो छात्रों ने कक्षा नौ और 10 के छात्रों पर एकाएक चाकुओं से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


घटना में तीन छात्र चाकू लगने से घायल हो गए। उनके शरीर में कई जगहों पर चाकू लगे हैं। इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई, तत्काल छात्रों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चाकूबाजी, कक्षा नौ, कक्षा दस और कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्रों के गुटों के बीच हुई है। 

एसएसपी अंकिता शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्कूल के प्रधानाचार्य से घटना के संबंध में जानकारी ली। छात्रों का उपचार शुरू कर दिया गया है। चाकूबाजी की घटना में कक्षा नौ के 14 साल के सूर्या सोलंकी, कक्षा 10 के आर्यन सोलंकी निवासी बरायमय खेड़ा थाना उझानी और कक्षा 10 का छात्र भविष्य माथुर निवासी लोची नगला घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने चाकू मारने के आरोप में कक्षा 11 के छात्र प्रशांत गौतम और कृष्णा ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था।  इधर, कॉलेज के प्रिंसिपल कुशल पाल शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले छात्रों ने शिकायत की तब उन्हें समझा दिया गया था। आज इंटरवल के दौरान फिर विवाद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें