इस्लामनगर में धरने पर बैठे कांग्रेस के पदाधिकारी। संवाद
इस्लामनगर। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में कांग्रेस का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बंद होने से यहां की जनता को परेशानी हो रही है। अगर यह संचालित होता है तो लोगों को सहजता से इलाज उपलब्ध हो सकेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हम जनता की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। यहां जल्द से जल्द आपात सेवाएं, प्रसव केंद्र शुरू किया जाए। ताकी क्षेत्र की जनता को 17 किलोमीटर दूर न जाना पड़े। कहा कि प्रशासन अगर अब भी नहीं सुनेगा तो कांग्रेस का क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल में बदल जाएगा। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री यूनुस अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुशर्रफ खान, अली हसन, शिव कुमार वर्मा, इदरीश, बबलू, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद