कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ललित मोदी की मदद करने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। लावेला चौक पर पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग भी उठाई।
इससे पहले जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा जिस प्रकार मानवता की दुहाई देकर एक भ्रष्टाचारी की मदद विदेश मंत्री ने की है, उससे भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। ये शर्मनाक है, मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि अगर मानवता के नाम पर मदद की है तो सारे अपराधी अब उनकी ओर आशाभरी निगाहों से देखने लगेंगे, उनको उनकी भी मदद करनी होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पीयूष रंजन यादव और मुन्ना लाल सागर ने कहा कि 700 करोड़ के घोटाले के आरोपी के साथ प्रधानमंत्री के भी फोटो हैं, वो इस मामले में चुप्पी साधे हैं। उन्हें सरकार की ओर से जवाब देना चाहिए।
पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता, शेखर साहू, पवन गौतम, शमशाद हुसैन, हरीश कश्यप, टिंकू कश्यप, नत्थू वाल्मीकि, अवधेश श्रीवास्तव, वीरम सिंह, सत्तार अब्बासी, शोएब फारूखी, हरीश पाल, राजबहादुर, अजय चौहान, रामपाल शर्मा, इगलास हुसैन, श्याम कुमार सिंह, दिनेश गौड़ मौजूद रहे।