फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ तहसील पर प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2015 11:13 PM IST
दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बक्सेना गांव के दर्जनों किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग कोटेदार राशन का वितरण नहीं करता है। विरोध करने पर अशिष्टता करता है।
विज्ञापन

मंगलवार को बक्सेना गांव के अरवेश यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आए दर्जनों लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वह कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोटेदार उन्हें निर्धारित के कम मात्रा में राशन वस्तुएं मनमाने दाम पर देेता है। यदि कोई व्यक्ति विरोध करे तो उससे अशिष्टता करता है। कई बार झगड़े की भी नौबत आ चुकी है किंतु कोटेदार ने अपना रवैय्या नहीं बदला है। प्रदर्शनकारियों का कहना था यदि तहसील प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो वह व्यापक स्तर पर आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में  प्रेम चंद्र, श्रीनिवास आर्य, रामचंद्र, नरेंद्र सिंह, नरेश पाल, श्याम सिंह, पुष्पेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह आदि थे।
एसडीएम ओपी तिवारी ने इस बारे में बताया कि कोटेदार पर लगाए गए आरोपों की जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंपी गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें