फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पटपरागंज में कूड़ा पड़ने के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
सदर तहसील में धरना देते पटपरागंज गांव के लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव ने शुक्रवार को सदर तहसील में पटपरागंज के ग्रामीणों के साथ धरना दिया। उन्होंने एसडीएम सदर से बातचीत करके कहा कि गांव में कूड़ा पड़ने से रोका जाए। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया जिसके बाद कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव ने बताया कि पटपरागंज गांव में एक खेत की बाउंड्री करवाकर पिछले 4 साल से उझानी नगर पालिका द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े का कोई निस्तारण नहीं किया जाता, जिससे कूड़े के ढेर लग गए हैं। बदबू आने से पूरे गांव का जीना दूभर हो गया है।
एसडीएम ने ईओ नगर पालिका उझानी से इस संबंध में जवाब तलब करने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। धरने पर पूर्व प्रधान बनवारी सिंह यादव, पूर्व प्रधान अभिलाख सिंह, मुनेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, सूरजपाल यादव, राजवीर यादव, नेम सिंह, रंजीत यादव आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें