जरीफनगर के गांव समसपुर कूवरी में जमीन को कब्जा मुक्त कराने को पुलिस के साथ पहुंची राजस्व विभाग
दहगवां। जरीफनगर क्षेत्र में तहसीलदार एवं राजस्व विभाग ने पुलिस टीम के साथ ग्राम सभा की 38 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।
क्षेत्र के गांव समसपुर कुबरी में ग्राम सभा की जगह पर रमेश, रामजीत, सरोजा, रामवीर, मौकम, कृष्णपाल, रविंद्र, सुरेंद्र और रणवीर ने कब्जा कर लिया था। शुक्रवार को तहसीलदार शर्मानंद, कानूनगो सतीश शर्मा, लेखपाल कामेश सक्सेना, अच्छेलाल और अवधेश ने मौके पर पहुंचकर 38 बीघा ग्राम सभा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। टीम ने ट्रैक्टर से फसल जुतवाकर जमीन पर कब्जा मुक्त कराया है। जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपियों ने ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रखा था। प्रशासनिक टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। संवाद