डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
बदायूं। यूपीआई भुगतान पर 0.4 फीसदी एमडीआर टैक्स लगाने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला। अजीत यादव ने इसे मोदी टैक्स करार देते हुए कहा कि यह अमेरिकी दबाव में लिया गया फैसला है, जिससे छोटे व्यापारियों को नुकसान और बड़ी अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा। इसका बोझ अंततः आम उपभोक्ता पर पड़ेगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2000 से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेनदेन मूल्य में 65% हिस्सेदारी रखते हैं, महंगाई में यह टैक्स जनता की जेब पर डाका है। कांग्रेस ने टैक्स वापस लेने की मांग की। इस मौके पर बफाती मियां, दीपक मिश्रा, मुनेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद