फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nagar Nikay Chunav: बदायूं में कांग्रेस ने जारी की 11 प्रत्याशियों की पहली सूची, चार मुस्लिम

Sun, 16 Apr 2023 02:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बदायूं की सातों नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की सूची रविवार दोपहर को जारी कर दी। 
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में जिले की सभी सात नगर पालिका परिषदों और 14 नगर पंचायतों में से चार में प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इनमें चार मुस्लिम हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने बदायूं नगर पालिका परिषद से कांग्रेस ने माधवी साहू को चुनाव मैदान में उतारा है। उझानी नगर पालिका परिषद से हाजी मोहम्मद नवी, ककराला से अब्ने अली, दातागंज से सत्यशेखर, बिसौली से कमरजीत सिंह, बिल्सी से श्रीमती देवकी और सहसवान नगर पालिका परिषद से अजहर हुसैन को प्रत्याशी घोषित किया है।

पहली सूची में जिले की 14 नगर पंचायतों में से चार में प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इनमें वजीरगंज से साक्षी सिंह, मुड़िया धुरेकी से जयपाल सिंह, सैदपुर से अमजद शाह और अलापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए वीना भारद्वाज को टिकट दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

बदायूं में 11 मई को होगा मतदान 

बदायूं में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को चुनाव नतीजे आएंगे। दूसरे चरण के लिए 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने का क्रम चलेगा। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसके दूसरे दिन यानी 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें