बदायूं में 11 मई को होगा मतदान
बदायूं में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को चुनाव नतीजे आएंगे। दूसरे चरण के लिए 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 24 अप्रैल तक नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने का क्रम चलेगा। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसके दूसरे दिन यानी 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।