फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क किनारे खेत में मिला कंप्यूटर ऑपरेटर का शव, हत्या का शक

विज्ञापन
मुनेंद्र की लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन विलाप करते हुए। संवाद
विज्ञापन
उसावां। एमएफ हाईवे से हजारा मोड़ लिंक मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। शव के पास बाइक भी पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की पहचान झंडपुर निवासी मुनेंद्र (35) के रूप में हुई। सीओ दातागंज व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एमएफ हाईवे पर हजारा मोड़ लिंक मार्ग पर सड़क किनारे खेत में किसी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। शव की शिनाख्त मुनेंद्र (35) पुत्र विजेन्द्र पाल निवासी ग्राम झंडपुर थाना अलापुर के रूप में हुई।
पुलिस ने मृतक के घर सूचना भेजी। कुछ ही देर में मृतक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सीओ दातागंज राहुल पांडेय व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया की मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ब्लॉक में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर रह चुका है मुनेंद्र
मृतक मुनेंद्र के परिजनों ने थानाध्यक्ष को बताया कि युवक कादरचौक ब्लाॅक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा कर्मी था, जिसे नौकरी से निकाल दिया गया था। मंगलवार की रात ग्यारह बजे वह घर से ससुराल, जनपद शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में जाने की कहकर निकला था।

मुनेंद्र की लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन विलाप करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें