फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फकीराबाद गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक चरन सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव फकीराबाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की मां ने बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव फकीराबाद निवासी चरन सिंह (26) पुत्र स्व. हाकिम सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में मां लक्ष्मी देवी, पत्नी मिथलेश देवी, तीन बच्चे और दो भाई हैं। वह पत्नी व बच्चों के साथ गांव में ही अलग मकान में रहता था। मंगलवार रात चरन सिंह और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
आरोप है कि विवाद के बाद पत्नी घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर बाहर चली गई। बुधवार सुबह परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने ताला तोड़ दिया। अंदर का कमरा बंद मिला। खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे तो चरन सिंह का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, थाना प्रभारी राजेश कौशिक व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। घटना के बाद परिजनों और पत्नी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। मृतक की मां लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बहू मिथलेश ने उनके बेटे की हत्या की है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। उन्होंने बहू के आचरण पर भी सवाल उठाए हैं।
थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक चरन सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें