फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कक्षा छह से ही बच्चों को मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

Sun, 16 Nov 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदलते दौर में तकनीक की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही कंप्यूटर शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है। अब बच्चे प्राथमिक स्तर पर ही डिजिटल साक्षरता हासिल करेंगे। इसी क्रम में विभाग ने तय किया है कि कक्षा छह से ही बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। जिससे वे तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बन सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने पहले से चल रही कंप्यूटर सहायतित शिक्षा योजना (सीएएल) को और प्रभावशाली बनाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत विद्यालयों में कंप्यूटर लैब की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और प्रशिक्षित शिक्षकों की संख्या का विस्तृत ब्योरा शासन स्तर से मांगा गया है। इसी क्रम में विभाग सभी स्कूलों से आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहा है, ताकि जहां कमी हो वहां सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जा सकें। शिक्षा विभाग अधिकारियों के अनुसार योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक के मूलभूत ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर संचालन, इंटरनेट उपयोग, डिजिटल सुरक्षा और ई-लर्निंग जैसी आवश्यक क्षमताओं में दक्ष बनाना है। इससे छात्रों को डिजिटल माध्यम से सीखने के अधिक अवसर मिलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा मांगे गए सभी आंकड़े संकलित किए जा रहे हैं। विभाग जल्द ही पूरी रिपोर्ट शासन को भेज देगा, ताकि कंप्यूटर शिक्षा को प्रत्येक विद्यालय में प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें