बाढ़ नियंत्रण के कार्यों का निरीक्षण करते डीएम अविनाश राय। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड की ओर से तीन स्थलों पर कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जून के पहले सप्ताह तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर के चंदनपुर-हुसैनपुर तटबंध पर ढक नगला में लगभग 3.6 करोड़ रुपये की लागत से काम चल रहा हैँ। इसके अलावा तहसील सहसवान के गंगा-महावा तटबंध पर नगला बरन पर 3.46 करोड़ रुपये और नगला कोतल में लगभग 1.21 करोड़ रुपये से कटान रोधी काम कराए जा रहे हैं। शनिवार को डीएम ने तीनों कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी किसानों का शत प्रतिशत फसल बीमा कराने को कहा। अधिकारियों को परस्पर विभागीय समन्वय व माइक्रो प्लान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण करते रहने को कहा। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि जिले में वर्तमान में आठ बाढ़ प्रबंधन के कार्य हो रहे हैं। यह सभी कटान रोधी व अन्य बचाव कार्य 16.77 करोड़ रुपये से कराए जा रहे हैं। इसमें सहसवान में दो, दातागंज में चार व सदर में दो हैं। कहा कि सभी कार्य जून 2025 के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करा लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, एसडीएम सहसवान प्रेमपाल सिंह आदि थे।
बाढ़ सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, फोन नंबर जारी
डीएम के निर्देश पर बाढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए कंट्रोल रूम का फोन नंबर- 05832-266052 व मोबाइल नंबर- 7505389289 जारी किया गया है। कहा कि इन नंबरों के अलावा कलेक्ट्रेट या संबंधित तहसील मुख्यालय पर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।