फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिकायतकर्ता ने पकड़ा चोर, कादरचौक पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। खेतों पर लगे ट्यूबवेल से सबमर्सिबल की केबल और स्टार्टर चोरी करने के मामले में कादरचौक पुलिस ने शिकायतकर्ता के पकड़े हुए आरोपी की गिरफ्तारी दिखाकर वाहवाही लूट ली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी कि उसने चोरी के सामान के साथ आरोपी नसीबुल्ला उर्फ बबलू को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। बावजूद इसके पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया।
विज्ञापन

असरासी गांव निवासी वादाम सिंह ने बुधवार को शिकायत दी थी कि नसीबुल्ला उर्फ बबलू निवासी ककराला को चोरी के सामान के साथ मौके पर पकड़ा गया था, जबकि उसके दो साथी नजीर निवासी अलई नगला और फैजुल निवासी पटिया, ककराला भाग गए थे। पुलिस ने पहुंचकर चोरी के आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नसीबुल्ला को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजते समय बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। उसके पास से 20 हाथ लंबी सफेद और 29 हाथ लंबी काली सबमर्सिबल केबल के अलावा पांच स्टार्टर बरामद किए गए। इनमें तीन सम्राट डेल्टा, एक बेनटेक्स और एक डेन्टॉन कंपनी के बरामद किए हैं।
विज्ञापन



आरोपी नसीबुल्ला उर्फ बब्लू के खिलाफ केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उसे चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें