फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को दी 3.20 करोड़ की क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना के पीड़ितों को 3.20 करोड़ की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। कुल 43,747 वादों का निस्तारण किया गया।न्यायालय परिसर स्थित केंद्रीय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने किया। एलडीएम रीकेश रंजन ने जिला जज के लिए पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि समझौते के आधार पर वादों के निस्तारण का राष्ट्रीय लोक अदालत सबसे बेहतर माध्यम है। राष्ट्रीय लोक अदालत को राष्ट्रीय लोक कल्याणकारी दिवस के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए। इसी क्रम में जिला जज ने दिव्यांगजन विभाग के अधिकारियों के सौजन्य से 10 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया।

इन वादों का हुआ निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों से संबंधित कुल 1108 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा पारिवारिक विवाद 81, बीएसएनएल के 19, मोटर दुर्घटना संबंधी 41, राजस्व संबंधी 322 और अन्य प्रकार के 1019 मामले निबटाए गए। इसके अलावा स्थानीय निकाय के 224, प्री-लिटिगेशन के 35,220 और लंबित फौजदारी एवं सिविल के 8,527 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें