फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सावन के चौथे सोमवार को जिले भर में हुए भंडारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सावन के चौथे सोमवार को जिले भर में भंडारे हुए।
विज्ञापन

बिसौली। शिव मंदिर में तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित भंडारे में फरियादियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों समेत नगर के लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। भंडारे का प्रारंभ एसडीएम प्रियंका गोयल ने किया। इस मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार मोहम्मद हारिस, नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, निवर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय आदि ने सेवा की।
लेखपाल संदीप कुमार, दीपक भटनागर, राजस्व निरीक्षक मुनेश पाल सिंह आदि कर्मचारियों का व्यवस्था में सहयोग रहा। उधर, इतवार नखासा स्थित चारधाम मंदिर में चल रहे श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके साथ ही भंडारा हुआ। आयोजन को सफल बनाने में चारधाम मंदिर समिति के सदस्यों और सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

सैदपुर। नगर पंचायत की ओर से लगाए गए सेवा शिविर में चेयरमैन इशरत अली खान ने अपने सदस्यों के साथ कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर संघ चालक कृपा शंकर शर्मा ने श्रद्धालुओं को फल और प्रसाद वितरित किया। शिविर में आर्यन शर्मा, तौसीफ अली खान, उमेश शर्मा, नगर पंचायत सदस्य आजम हुसैन, सतीश मौर्या आदि उपस्थित रहे।
दहगवां। थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कांवड़ियों को भंडारे का प्रसाद बांटा। पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक माहौल में पूरी श्रद्धा दिखाई और व्यवस्था में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


दातागंज। विधानसभा में भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक की ओर से समरेर, सराय और उसावां में भंडारे आयोजित किए गए। इसमें पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी शामिल हुए। इधर, पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव सराय पर शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन



देववाणी चौराहे पर भंडारा आज
बिल्सी। भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से मंगलवार को देववाणी चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाखा प्रबंधक अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि सामाजिक सेवा और जनसहयोग की भावना के तहत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें