पशु मित्र ने तुरंत ईमेल के माध्यम से इसकी सूचना सांसद मेनका गांधी को दी। सांसद ने तुरंत सांप को दिल्ली भेजने को कहा। पशु मित्र ने किराये का वाहन करके अपने दो साथियों प्रमोद कुमार राठौर और दीपेश दिवाकर को वाइल्डलाइफ एसओएस दिल्ली भेज दिया। वहां घायल कोबरा का उपचार कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Sukhjeet Murder: इंग्लैंड में बना रिश्ता, दुबई में साजिश, शाहजहांपुर में कत्ल; लव मैरिज से मर्डर तक पूरी कहानी
इधर, घायल कोबरा को उपचार के लिए दिल्ली भेजे जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कोबरा सांप करीब पांच फीट लंबा बताया गया है। गार्डर गिरने से उसकी हड्डी टूट गई है।