फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छह के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। कस्बे के एक मोहल्ले में कक्षा छह के छात्र ने पिता की डांट से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गनीमत रही कि परिवारवालों ने उसे देख लिया। इससे तुरंत उसे फंदे से उतार लिया गया। परिवार वालों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी मजदूर का 12 वर्षीय बेटा एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बताते हैं कि वह बचपन से काफी शरारती है। शनिवार को वह स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर उसके पिता ने डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्र अपने कमरे में चला गया और गले में मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसी दौरान परिवार वालों ने उसे देख लिया। उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक वह बेहोश हो गया था। वह तुरंत छात्र को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें