फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दावे धराशायी...बिजली न मिलने से पांच लाख लोगों ने बहाया पसीना

Thu, 30 May 2024 03:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में बिजली उपकेंद्र पर केबल बॉक्स ठीक करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी में खपत बढ़ी तो मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का सिस्टम जवाब दे गया। अभियंताओं के दावे फेल हो गए। जिले में पिछले 12 घंटे के भीतर अलग-अलग फीडरों पर फाॅल्ट तथा ट्रिपिंग के चलते पांच लाख लोग पसीना बहाते रहे। ओवरलोड के चलते एक फीडर को बंद कर दूसरे को सप्लाई देने का काम किया गया।
विज्ञापन

शहर में कचहरी फीडर पर मोहल्ला शिवपुरम में लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज जल गए। मंगलवार सुबह से बिजली गुल हो गई। शाम तक लोग इनवर्टर से पंखा चलाते रहे। लेकिन, रात की गर्मी ने लोगों को घरों से बाहर या फिर छतों पर घूमने को मजबूर कर दिया। 32 घंटे बिजली न मिलने से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित रहे। दुकानदारों को दुकान बंद करनी पड़ गई।

चौबे मोहल्ला निवासी राजेश ने बताया कि मंगलवार को दस घंटे बिजली नहीं मिली। दोपहर करीब तीन बजे कर्मचारी फाॅल्ट ठीक करके चले गए। शाम करीब पांच बजे ओवरलोड के चलते फिर से लाइन में फाॅल्ट हो गया। कर्मचारी रात करीब दस बजे पहुंचे तब कहीं जाकर 12 बजे बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। सात घंटे तक दो हजार लोग प्रभावित रहे। लोगों ने कभी छत पर तो कभी नीचे आ-जाकर समय बिताया।
विज्ञापन


शहर के एसडीओ अतुल कुमार का कहना है कि गर्मी में लोड बढ़ने से दिक्कत है, जहां लोड बढ़ा है वहां पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वा रहे हैं। शिवपुरम में लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाने से बिजली बाधित रही। जैसे ही शिकायत मिली वैसे ही कर्मचारियों को भेजकर फ्यूज ठीक कराए गए। जहां भी फाल्ट हो रहे हैं उन्हें जल्दी से जल्दी ठीक कराया जा रहा है।


शिवपुरम मोहल्ला को जाने वाले मोड पर फल की दुकान है। मंगलवार को पूरे दिन बिजली नहीं मिली। दुकानदारी पर बहुत असर पड़ा। शाम को दुकान बंद कर चले गए। बुधवार सुबह देखा तब भी बिजली नहीं थी। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति मिल सकी तब राहत की सांस ली। बब्लू, दुकानदार शिवपुरम

मेरा सैलून आंबेडकर पार्क से रोडवेज जाने वाले रास्ते पर है। दुकान सुबह नौ बजे खोली तो बिजली नहीं थी। इनवर्टर कल ही डाउन हो गया था। बुधवार को दिन भर पसीना बहाना पड़ा है। शिकायत की तो 32 घंटे के बाद शाम चार के करीब बिजली मिल सकी। -यासीन, दुकानदार




दहगवां। नदायल फीडर पर बुधवार दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान 25 गांवों के 15 हजार से अधिक लोग प्रभावित रहे। यहां पर जर्जर लाइनों को बदला जा रहा है। करीब चार से पांच दिन तक यह काम चलेगा, इसकी वजह से लोग प्रभावित रहेंगे।



चार घंटे तक 70 हजार लोगों ने बहाया पसीना
उझानी। उपकेंद्र पर कस्बे की सप्लाई के लिए पांच एमबीए का नया ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद भी बिजली उपभोक्ताओं की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उपकेंद्र पर बुधवार तड़के तेज धमाके के साथ केबल बॉक्स फुंक गया। केबल बॉक्स बदलने में चार घंटे लग गए। इस दौरान पूरे कस्बे की सप्लाई ठप रही।

बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर से जुड़े केबल बॉक्स में धमाका होने पर कर्मचारी भी सकते में पड़ गए। केबल बॉक्स में लपटें उठती देख कर्मचारियों ने एसडीओ और जेई को फोन पर अवगत कराया। इसके बाद केवल बॉक्स बदलवाने का काम शुरू करा दिया गया।जेई अमित किशोर ने बताया कि केबल बॉक्स बुधवार तड़के सात बजे बदल दिया गया। इसके बाद ही बिजली सप्लाई सुचारू हो पाई। बता दें कि कस्बे में 70 हजार लोग प्रभावित रहे।




ब्रेक डाउन से 10 घंटे तक ठप रही बिल्सी की बिजली

बिल्सी/दातागंज। मंगलवार की रात अचानक से उझानी पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के उपकेंद्र के लिए आ रही 33 केवीए मुख्य लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इस वजह से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक ठप रही। करीब पांच हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पिछले दो दिन में दो बार लाइन में ब्रेक डाउन हो चुका है। एसडीओ केके गंगवार ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण मंगलवार की रात गांव संजरपुर के पास मुख्य लाइन का इंसुलेटर चटक गया। जिससे लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कर्मचारियों द्वारा लाइन में फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को बहाल किया गया।
बिल्सी के एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में अनावश्यक बिजली उपकरणों को न चलाएं। दातागंज नगर में सुबह बिजली चली गई। दो घंटे बाद आई। दिन में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। दातागंज क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों के दो लाख लोग शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं पा सके। लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। स्थानीय अभियंता कहते हैं कि लाइनें जर्जर हैं, इसलिए आपूर्ति प्रभावित रही। संवाद

उझानी में बिजली उपकेंद्र पर केबल बॉक्स ठीक करते कर्मचारी। संवाद

उझानी में बिजली उपकेंद्र पर केबल बॉक्स ठीक करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें