फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं का पहला पेपर लेस थाना बना सिविल लाइंस

Fri, 29 Jan 2016 12:00 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले शासन ने सूबे के सभी थानों को ऑनलाइन करने का काम शुरू किया था। सीसीटीएनएस के साथ बदायूं को तीसरे फेज में रखा गया था। थानों में कंप्यूटर पर ऑफलाइन काम एक साल पहले ही शुरू हो चुका है। सभी थानों के लिए कंप्यूटर, जनरेटर, प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन भी मुहैया करा दिए गए थे। काम की गति धीमी होने से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज होने और विवेचनाओं की फीडिंग शुरू नहीं हो सकी थी। सीसीटीएनएस के तहत काम ने तेजी पकड़ी तो सबसे पहले सिविल लाइंस थाने में ऑनलाइन काम शुरू हो गया है। सभी मुकदमों के साथ थाना क्षेत्र के अपराधियों और विवेचनाओं की भी ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। जल्द ही जिले के बाकी 21 थानों में भी ऑनलाइन काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीएनएस से सुविधाएं
-घर बैठे इंटरनेट से दर्ज करा सकेंगे शिकायत।
-अपराध, अपराधियों की सूचना देना आसान।
-रोजगार, किराएदार, नौकर, वरिष्ठ नागरिकों के सत्यापन और अनापत्ति प्रमाण-पत्र मांगने की सुविधा।
-नेट के जरिये घर बैठे किसी शिकायत या केस की प्रगति जानना।
-नेट से पुलिस से संबंधित विभिन्न फार्म और विभाग की जानकारी लेना।
-पुलिस देश भर में एक तरीके से वारदात करने वाले गिरोहों को चिन्हित कर सकेगी।
सिविल लाइंस थाने में ऑनलाइन काम शुरू हो गया है। जल्द ही बाकी थानों में भी ऑनलाइन काम चालू हो जाएगा। काम तेजी से चल रहा है।-अनिल यादव एसपी सिटी/नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें