हरविलास गोयल इंटर कॉलेज के मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होने पर खंड शिक्षा अधिकारी लालबाबू द्विवेदी ने शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए। द्विवेदी ने कहा कि खेलकूद में प्रतिभाग करने से बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरा फायदा मिलता है। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 100 मी में रायसिंह ने प्रथम स्थान पाया। करननाथ द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में पूनम प्रथम, शांति दूसरे स्थान पर रही। 200 मी बालक वर्ग में पुष्पेंद्र प्रथम, यशपाल द्वितीय, बालिका वर्ग में गुलनिशा प्रथम, फूलवती को द्वितीय स्थान मिला। लंबीकूद में अनमोल प्रथम, राजकमल द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में राजपाल प्रथम, विनीत द्वितीय रहे। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मी में जफरुद्दीन प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय, 100 मी में मनोज प्रथम, जफरुद्दीन द्वितीय रहे। 200 मी में जफरुद्दीन प्रथम, विक्रम को द्वितीय स्थान मिला। बालीवॉल में खजुरारा विद्यालय की राजपाल की टीम ने प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर कमल यादव, परमवीर सिंह, अरविंद दीक्षित, असरार अहमद, अरविंद सक्सेना, संतोष कुमार उपाध्याय, रामकिशोर पाल, राजीव कुमार, सुुशील कुमार गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, आशुतोष मौर्य, मुकेश कुमार, जावेद सिद्दीकी, अजयपाल, लव कुमार और देवेंद्र सिंह व कई लोग मौजूद रहे।