बदायूं। अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक चौबंद प्रबंध किए हैं।
ऐसे में डीएम दीपा रंजन ने प्रत्येक चौराहे, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल व कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इसी क्रम में बीएसए डॉ.महेंद्र प्रताप सिंह को कछला में तैनात किया हैं। ऐसे में रविवार को उन्होंने कछला हाल्ट से लेकर कछला ब्रिज तक पूरे क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। कछला स्टेशन के स्टेशन मास्टर अरविंद का सकारात्मक सहयोग रहा। इस मौके पर कामेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, राजेंद्र, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। संवाद