फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसावां में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
उसावां में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसावां। नगर पंचायत ईओ संदीप चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले नगर पंचायत सभागार में ईओ व व्यापारियों की बैठक हुई। इसके बाद अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, ईओ संदीप चंद्रा और थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कोई भी व्यापारी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेगा। अगर किसी ने किया भी है तो वह खुद हटा लें, अन्यथा उसको तोड़ने के साथ ही सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। बैठक के बाद मुख्य बाजार व एमएफ हाईवे पर अनाउंसमेंट कराया गया। उसके बाद में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। ऐसे में जहां पर अतिक्रमण मिला, वहां पर जेसीबी की मदद से उसे हटा दिया गया।
-
उझानी में ईओ के नेतृत्व में हटाए अवैध कब्जे
उझानी। नगर में शुक्रवार को ईओ जेपी यादव की अगुवाई में पालिका की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
अभियान की शुरुआत बदायूं रोड स्थित बाजार से की गई। अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए। दुकानों के आगे बनी स्लैब और अस्थायी तौर पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें