बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत 11553 लाभार्थियों को ऋण बांटा गया। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी-फड़ी लगानेे वाले) अब बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे।
इस मौके पर डीएम दीपा रंजन ने कहा कि योजना से काफी लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार आदि मौजूद रहे। यहां कई लाभार्थियों को ऋण बांटा गया।
उझानी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने पालिका कार्यालय परिसर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए, साथ ही योजना की धनराशि का सदुपयोग करने की सलाह दी। ईओ जेपी यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
दातागंज। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 66 छोटे व्यापारियों को 10-10 हजार का ऋण दिया गया। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह, एसडीएम राम शिरोमणि, सीओ प्रेम कुमार थापा आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। तहसील सभागार में विधायक हरीश शाक्य ने 32 लाभाथियों को प्रमाण पत्र भेंट किए। इस मौके पर एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, तहसीलदार शर्मनानन्द समेत कई लोग मौजूद रहे।
-
विधायक, डीएम ने की खरीदारी
बदायूं। कलक्ट्रेट में बैठक के बाद सदर विधायक महेश चंद गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, डीएम समेत अन्य अधिकारी डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास पहुंचे। वहां पर उन्होंने सब्जी, फल वाले ठेलों से खरीदारी की, साथ ही ऑनलाइन पेमेंट किया। डीएम ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया।