फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही शाम को सोलर उर्जा से जलेंगी शहर की स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने शहर में पथ प्रकाश और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना से सोलर प्लांट की शासन से मंजूरी दिला दी है। करीब पौने तीन करोड़ की इस योजना में प्रथम किस्त के रूप में नगर पालिका परिषद को 26 लाख 67 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर विधायक महेश चंद गुप्ता योगी सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री हैं। बदायूं शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए वह काम कर रहे हैं। सड़क, नालियों को धन स्वीकृत कराने के साथ ही अब उन्होंने बदहाल पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने की पहल की है। शासन में उनकी पैरवी के बाद एक सोलर प्लांट लगवाने का प्रस्ताव पास हो गया है। शनिवार को नगर विकास राज्यमंत्री ने बताया कि सोलर प्लांट 2 करोड़ 67 लाख 56 हजार की लागत से तैयार होगा। प्रथम किस्त में 26 लाख 76 हजार रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था जल्दी कार्य शुरू कर देगी। इस प्लांट की क्षमता 75 वॉट होगी। शाम को शहर की स्ट्रीट लाइट इससे संचालित होंगी तो पेयजल सुविधा के लिए पालिका इस ऊर्जा का इस्तेमाल कर सकेगी। सोलर प्लांट की स्वीकृति मिल जाने के बाद नगर पालिका परिषद प्रशासन का बिजली का खर्चा भी कम हो जाएगा।
राज्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत उन्होंने बरेली जिले की नगर पालिका परिषद बहेड़ी के लिए भी 59.74 लाख रुपये मंजूर कराए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 5.97 लाख जारी किए जा चुके हैं वहां भी सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें