बदायूं। प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रहमा, गुरूपुरी चंदन, बनगढ़ और बनगवां की सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
इसको लेकर प्रदेश सरकार ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता के एक और प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। ऐसे में जिले की चार खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए 97 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने बताया कि बदायूं मेरठ हाईवे से रहना गुरूपुरी चंदन, बनगढ़ से एरिया मार्ग, बनगवां वाया सोई मार्ग और मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर साईं मार्ग की मरम्मत का कार्य होगा। इन सड़कों की मरम्मत कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।