फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग रोड पर बनेगा वेंडर जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका की ओर से शहर में वेंडर जोन बनाने का रास्ता पिछली बैठक में साफ हो गया था। इसे लेकर अब नगर पालिका ने वन विभाग रोड पर सफाई शुरू कर दी है। यहां सवा सौ दुकानें बनाई जाएंगी। वेंडर जोन बनने से वन विभाग रोड पर रौनक आएगी, वहीं शहर में ठेले खोमचे और फड़ की वजह से जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन

शहर के हर तिराहों, चौराहों पर सड़क किनारे ठेले, खोमचे लगे रहते हैं। छोटे दुकानदार जहां मर्जी वहां अपने ठेलों को लगा लेते हैं। इसकी वजह से शहर की सड़क सिकुड़ती जा रही है। शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको व्यवस्थित रखने के लिए नगर पालिका की ओर से वेंडर जोन बनाया जाना प्रस्तावित किया गया। इसके बाद नगर पालिका द्वारा वन विभाग रोड को चुना गया। अब यहां पर नगर पालिका साफ-सफाई करा रही है। पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। वन विभाग रोड पर सफाई कराई है। अगले माह यहां पर वेंडर जोन संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें