बदायूं। शहर समेत जिले भर में सड़क से लेकर गलियों तक होर्डिंग की भरमार है। वहीं अवैध तरीके से लगे होर्डिंग की वजह से नगर पालिकाओं, पंचायतों को भी राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है। अवैध तरीके से लगे होर्डिंग की वजह से राहगीरों को भी परेशानी होती है। जनहित को देखते हुए इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर एडीएम प्रशासन ने सभी ईओ को निर्देशित किया है कि वे अवैध तरीके से लगे होर्डिंग तत्काल हटाएं, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ठेला-खोमचों वालों के अलावा कई लोगों ने भी शहर की दशा बिगाड़ने में कोर कसर नहीं छोड़ी है। हालात ये हैं कि जिले से होकर निकलने वाले हाईवे हो या मुख्य मार्ग या गलियां, हर जगह होर्डिंग की भरमार है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रमुखता से इन खबरों को प्रकाशित किया गया। इसको ध्यान में रखते हुए एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया ने सभी ईओ को निर्देशित किया है कि वे अवैध रूप से लगे होर्डिंग को हटाना शुरू करें ताकि कहीं पर इससे मार्ग दुर्घटना या जाम की समस्या पैदा न हो सके। अगर जल्द ही अवैध तरीके से लगे होर्डिंग को नहीं हटाया गया तो ईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
सभी ईओ को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है वे सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग को हटाएं। इनसे राहगीरों या वाहनों के आवागमन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मैं खुद निरीक्षण करूंगी, अवैध होर्डिंग न हटाने वाले ईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- ऋतु पुनिया, एडीएम प्रशासन