फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बहुरेंगे श्रीराम नगर कॉलोनी के दिन

विज्ञापन
श्रीराम नगर कॉलोनी में निरीक्षण करने के लिए पहुंची वार्ड सदस्य अपने पति के साथ। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। श्रीराम नगर कॉलोनी के बाशिंदों को राहत देने वाली खबर है। अब तक लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अमर उजाला ने कॉलोनी के लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। ऐसे में मंगलवार को वार्ड सदस्य ने कॉलोनी में जाकर लोगों की समस्याओं को देखा। साथ ही उनका निस्तारण करने के लिए राज्यमंत्री से भी बात की। मंत्री ने लखनऊ से लौटकर कॉलोनी में निर्माण कार्य दुरुस्त कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर में कई पॉश कॉलोनियों का हाल बेहाल है। कुछ कॉलोनी शहर में होते हुए भी नगर पालिका परिषद की हद से बाहर है। ऐसे में वहां पर न तो शहर वालों की तरह सुविधा का लाभ मिल पाता है और न प्रधान उनकी बातों पर गौर देते हैं। ऐसे में यह लोग बेहद परेशान हैं। इनकी समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने मुहिम छेड़ी है।
पालिका के वार्ड नंबर 11 की सदस्य मीनू अरोरा ने मंगलवार देर शाम को अपनी पति श्याम अरोरा के साथ में श्रीराम नगर में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ता की। साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में पूछा कहा कि आने उनकी दिक्कत को भी दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता से वार्ता की। साथ ही इनकी समस्या के निदान कराने को कहा। वार्ड सदस्य का कहना है राज्यमंत्री ने अपनी ओर से इस सड़क को ठीक कराने की बात कहीं है। ऐसे में जल्द ही लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें