फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन मैपिंग से तय होगा भू स्वामित्व

विज्ञापन
ग्राम खजुरिया में निरीक्षण करतीं डीएम दीपा रंजन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली/दबतोरी। डीएम ने शुक्रवार को गांव मुसिया नगला और बीघा नगला में स्वामित्व योजना के तहत हो रहे ड्रोन सर्वे का निरीक्षण किया। बाद में खजुरिया में पंचायत घर व खेल मैदान का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर की टीम के निरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व डीएम दीपा रंजन ने क्षेत्र के ग्राम खजुरिया, मुसिया नगला व बीघा नगला का निरीक्षण किया। खजुरिया में उन्होंने ग्राम पंचायत घर स्थित लाइब्रेरी का अवलोकन किया। डीएम ने गांव के छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने अपने वेतन से गांव के पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकों को रखने की घोषणा की तो ग्रामीण खुशी से फूले न समाए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत की भूमि पर खेल मैदान के प्रस्तावित निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
खेल मैदान के निर्माण में कुछ ग्रामीणों द्वारा अपनी भूमि आने की शिकायत डीएम से की गई। इस पर उन्होंने अधिकारियों को भूमि की नपत कराकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव खजुरिया के महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यालय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से बातचीत की।
विज्ञापन

डीएम ने गांव मुसिया नगला व बीघा नगला में स्वामित्व योजना के तहत हो रहे ड्रोन सर्वे का निरीक्षण किया। डीएम ने बीडीओ, सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देश दिए। कहा- सर्वे हेतु चिह्नित गांवों में एक दिन पूर्व ही चूना मार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। इस कार्य में मनरेगा मजदूरों को लगाया जाए।
-
आंखों से ओझल हुआ ड्रोन, काफी दूर क्षतिग्रस्त मिला
मुसिया नगला में स्वामित्व योजना के तहत सर्वे कर रहा ड्रोन कैमरा अनियंत्रित होकर ओझल हो गया। इस दौरान प्रशासनिक अमले में बेचैनी का माहौल रहा। काफी देर तलाश के बाद कार्यस्थल से बहुत दूर क्षतिग्रस्त मिला। बताते हैं कि कैमरा मरम्मत होने के बाद ही काम कर पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें