फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून मंत्री ने राहुल और अखिलेश को परिवारवाद पर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परशुराम चौक के लोकार्पण का कार्यक्रम सामाजिक न होकर राजनीतिक ज्यादा रहा। मंच पर भाजपा नेताओं का मजमा लगा रहा और वक्ता विपक्षी दलों पर तंज कसते रहे। खुद कानून मंत्री ने कांग्रेस, बसपा और सपा को निशाने पर लिया और परिवारवाद को लेकर राहुल गांधी व अखिलेश यादव पर तंज कसे।
विज्ञापन

कानून मंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा में तीन करोड़ रुपये में टिकट मिल जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बेटा, सपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बेटा होगा। धर्मेंद्र और रामगोपाल सोचें कि उनका कुछ भला हो जाए तो नहीं होना है। जबकि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता अध्यक्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून का राज है। योगी सरकार में प्रदेश में अब कोई रजिस्टर्ड माफिया गिरोह नहीं बचा है। शायर मुनव्वर राणा पर भी निशाना साधा। बरेली के मेयर उमेश गौतम ने भी सामाजिक कार्यक्रम में भाजपा का गुणगान किया और वोट मांगे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में इस बीत की चर्चा भी रही कि यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज का है या फिर किसी राजनीतिक दल का है। इस बीच भाजपा नेताओं ने पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने में कसर नहीं छोड़ी।
अब परशुराम चौक कहलाएगा लावेला चौराहा
बदायूं। भगवान परशुराम की विशाल और भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ शुक्रवार को शहर का लावेला चौक परशुराम चौक बन गया। प्रदेश के विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियंता सेवा मंत्री बृजेश पाठक ने परशुराम चौक का लोकार्पण किया। इस मौके पर भारी जनसमूह उपस्थित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रेम स्परूप पाठक और संचालन कवि डॉ. अक्षत अशेष ने किया।
विज्ञापन

भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित परशुराम चौक के लोकार्पण समारोह से पूर्व आचार्य राधेश्याम अवस्थी ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कानून मंत्री का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति समिति की ओर से अध्यक्ष कौशलानंद पांडेय, महामंत्री, अजय मिश्रा, राहुल चौबे ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न के रूप में फरसा भेंट किया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विधायक आरके शर्मा, बरेली के मेयर उमेश गौतम व चेयरमैन दीपमाला गोयल आदि ने समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा त्रिभुवन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, राम बहादुर पांडेय, सतीश चंद्र मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, द्विजेंद्र उपाध्याय, आयुष भारद्वाज, अरुण अग्निहोत्री, पंकज शर्मा, अरुण मिश्रा, गजेंद्र पांडेय, राजीव शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, अमित पाठक, रजनी मिश्रा, अमिता उपाध्याय आदि रहे।
ब्राह्मण समाज के 21 युवाओं को सम्मानित किया
लोकार्पण समारोह के दौरान भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति की ओर से समाज के लिए काम करने वाले 21 युवाओं को कानून मंत्री समेत अतिथियों ने सम्मानित किया। इनमें ब्राह्मण समाज के संजय पाठक, आयुष भारद्वाज, सुमित राजेश मिश्र, नकुल भारद्वाज, अमोल शर्मा, सार्थक द्विवेदी, शांतनु दुबे, सुमित मिश्र शंभू, अंकित पांडेय, सोहित उपाध्याय, नमन चतुर्वेदी, संतोष शब्देंदु, शिवओम भारद्वाज, अचल शर्मा आदि शामिल रहे।
कानून मंत्री ने बार एसोसिएशन में नवीन कक्ष का शिलान्यास किया
बदायूं। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन में नवीन कक्ष का शिलान्यास किया। जिला बार एसोसिएशन के मथुरा प्रसाद हॉल में कानून मंत्री बृजेश पाठक का जिला बार के अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, महासचिव संदीप मिश्रा ने प्रतीकचिह्न भेंट एवं सुधीर कश्यप ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिला बार के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय अनिल शर्मा के पुत्र विवेक शर्मा एडवोकेट ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में नवीन कक्ष के निर्माण की घोषणा की थी। नवीन कक्ष के शिलान्यास के अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता, विधायक आरके शर्मा, पूर्व विधायक योगेंद्र सागर, प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, चेयरमैन दीपमाला गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती आदि रहे। कानून मंत्री ने अधिवक्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के हित को सर्वोपरि रखती है। नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता और विधायक आरके शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन महासचिव संदीप मिश्रा और अजय पाल गुप्ता ने तथा अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश्वर सिंह प्रताप ने की।
केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसद और विधायकों की अनुपस्थिति बनी चर्चा
बदायूं। परशुराम चौक के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास बीएल वर्मा, सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक धर्मेद्र शाक्य को भी शामिल होना था। निमंत्रण पत्र पर इनके नाम भी छापे गए थे, लेकिन यह लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसको लेकर भी चर्चाएं होती रहीं।
नगर विकास राज्यमंत्री बोले- ठांय-ठांय से चल रहा काम
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता जब समारोह को संबोधित किया तो कई बार पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। दरअसल, उन्होंने भारत, पाकिस्तान और चीन की बात की। कई बार बोले कि अब हमारे जवान ठांय-ठांय करते हैं तो दुश्मन दूर भाग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें