फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ से घिरे कई गांव, दिक्कतें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गंगा का जलस्तर शनिवार को और बढ़ गया। दूसरे दिन नरौरा बैराज से 1.37 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद हालात बेकाबू होने लगे हैं। गंगा में पानी बढ़ने के साथ कई स्थानों पर कटान तेज हो गया, जिससे 20 गांवों में पानी घुसने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

नरौरा बैराज से शुक्रवार को 1.15 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। इसके बाद से गंगा में उफान आया हुआ है। उसहैत के अहमदनगर बछौरा में गंगा काफी तेजी से कटान कर रही हैं। यहां असमया रफतपुर-अहमदनगर बछौरा मार्ग का काफी हिस्सा गंगा में समा चुका है। नरौरा बैराज से लगातार पानी छोड़ने से स्थिति बेकाबू होती जा रही है। शनिवार को कछला में गंगा का मीटरगेज 162.59 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को यह 165.45 के आसपास था। जलस्तर बढ़ने से ईसमपुर, नगला अजमेरी, गंगा-बहावा, चंदनपुर-हुसैनपुर, उसहैत, जोरी नगला और उसावां तटबंधों से बाढ़ का पानी टकरा रहा है। बाढ़ खंड और प्रशासन के अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दूसरी ओर बाढ़ का पानी गांवों में घुसने का खतरा पैदा हो गया है।
सहसवान के गांव वीरसहाय नगला, परशुराम नगला, भमरौलिया, खागी नगला, मालपुर और उसहैत के गांव जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, दल नगला, कदम नगला और रहपुरा में बाढ़ के हालात बन रहे हैं। उसहैत के नगला बछौरा समेत जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला में गंगा कटान कर रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को छोड़ा जायगा एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी
गंगा में रविवार को भी नरौरा बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जाएगा। दरअसल, शनिवार सुबह नरौरा से 137914, बिजनौर से 105090 और हरिद्वार से 99234 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बिजनौर से छोड़ा गया पानी परिवार को नरौरा पहुंच जाएगा। इसके बाद नरौरा से इसे गंगा में छोड़ा जाएगा। इस बीच अगर ज्यादा बारिश होती है तो वाटर डिस्चार्ज की मात्रा में भी भी इजाफा होगा। इसके बाद हालात और भी खराब हो सकते हैं। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में जिस तरह से बारिश हो रही है उसको देखकर कहा जा सकता है कि अगले चार-पांच दिन तक गंगा में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी रोज आएगा।
गंगा में नरौरा से शनिवार को 1.17 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। शुक्रवार को भी एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। गंगा ने फैलाव लिया है। कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। इसे रोका जा रहा है। हालात फिलहाल सामान्य हैं। तटवर्ती गांवों को अभी ज्यादा खतरा नहीं है। - उमेश चंद्र, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें