फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकोटा और महेरा में बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे पर जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले 593 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए बिल्सी और बिसौली तहसील में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। किसानों और भवन मालिकों से अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र लिए जा रहे हैं। बिसौली में एक्सप्रेस-वे को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। संभल के चंदौसी से होता हुआ एक्सप्रेस-वे बिसौली से गुजरेगा। वनकोटा गौर महेरा गांव के पास एक्सप्रेस-वे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के साथ कई संपर्क मार्गों से जुड़ेगा। यहां एक्सप्रेस-वे पर जंक्शन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे जिले की चार तहसीलों के 83 गांवों से होकर गुजरेगा। इनमें सबसे ज्यादा 37 गांव बिसौली तहसील के हैं। दातागंज तहसील के 27, सदर के 17 और बिल्सी तहसील के दो गांव शामिल हैं। जिले से होकर गुजारने वाले करीब 92 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के लिए 1105 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। बिसौली और बिल्सी तहसील के गांवों में संरेखन समेत भौतिक सर्वे आदि कार्यों को पूरा करने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बदायूं और दातागंज में अभी सूची तैयार की जा रही है। कुछ स्थानों पर संरेखन का काम भी चल रहा है। एक्सप्रेस-वे सदर बरेली-मथुरा और मुरादाबाद-फर्रुखाबार्द हाईवे को लिंक करेगा। इसके साथ ही दातागंज में बदायूं-दातागंज, तिलहर-पुवायां स्टेट हाईवे को भी लिंक करेगा। बिसौली को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। बिसौली में एक्सप्रेस-वे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे बसे गांव वनकोटा और महेरा के पास से गुजरेगा। यहां आसपास कई बड़े गांवों के संपर्क मार्ग और जिला मार्ग भी हैं। ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर यहां जंक्शन बनाया जाएगा। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को एक्सप्रेस-वे के जंक्शन से लिंक करने के साथ अन्य मार्गों को भी एक्सप्रेस-वे और सपोर्ट रोड से लिंक किया जाएगा।
बिल्सी और बिसौली में संरेखन और किसानों की सूची प्रकाशन आदि की कार्रवाई पूरी करने के बाद किसानों और उन भवन मालिकों से सहमति पत्र लिए जा रहे हैं जिनकी भूमि एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहण की जानी है। सहमति पत्र लेने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद बैनामा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दातागंज और सदर तहसील में अभी संरेखन समेत अन्य काम चल रहे हैं। - नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें