फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज इलाके में महिला की हत्या, जंगल में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार रात वजीरगंज इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां ओर से मृतका के पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्र्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुरा निवासी उमेश की पत्नी मिथलेश (30) सोमवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। जब वह देर रात घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। पति उमेश और देवर संजीव देर रात तक महिला को तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उमेश मुताबिक जब उसकी पत्नी नहीं मिली तो वह रात में अपनी ससुराल कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया गए। वहां भी मिथलेश नहीं पहुंची थी।
इधर, मंगलवार सुबह करीब दस बजे उसी गांव का एक व्यक्ति अपने मवेशी चराने गया। वहां एक खेत में महिला की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी सूचना पर ग्राम प्रधान का पति लालता प्रसाद मौके पर गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चर्चा फैलने पर पहुंचे परिजन ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान चर्चा रही कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ मिला है। इससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई होगी।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर इमलिया गांव से मिथलेश की मां वीरावती और पिता प्रेमचंद पहुंच गए। मां वीरावती ने मिथलेश के पति उमेश पाल, सास रामवती, ससुर गेंदनलाल, देवर संजीव और उसकी पत्नी और के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने पति, देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी मिथलेश
सोमवार रात वजीरगंज इलाके में जिस महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी। उसके परिवार वालों और गांव के लोगों के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं। ससुराल वाले जब भी उसे टोकते थे, तब वह उन्हें पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे देती थी। इससे ससुराल वाले शांत रह जाते थे। शायद यही वजह रही कि रात भी ससुराल वालों ने उसे नहीं टोका।
मोबाइल की आखिरी कॉल खुलेगा राज
महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी इसमें पुष्टि नहीं हुई है कि उसकी हत्या पति और उसके परिवार वालों ने की है। पति ये भी बता रहा है कि उसके फोन पर किसी की कॉल आई थी। उसके बाद वह बात करते हुए घर से निकल गई थी। पुलिस इस लाइन पर भी जांच कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर महिला को किसने फोन करके बुलाया था। उससे कई राज सामने आएंगे।
वजीरगंज के रूपपुरा गांव के जंगल में एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसकी मां ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसकी छानबीन की जा रही है। आगे की कार्रवाई जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार की जाएगी। - संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें