फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखानूं नगर पंचायत लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पंचायत सखानूं में तैनात लिपिक जहीरुल हसन को नियुक्ति प्राधिकारी/ नगर पंचायत अध्यक्ष ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में वह शहर नगर पालिका कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। वहीं इसके बारे में अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सखानूं में तैनात रहे लिपिक जहीरुल हसन की लगातार जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं। जब अधिकारियों ने जांच कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा, तो उन्होंने अधिकारियों को अपना स्पष्टीकरण देना तक उचित नहीं समझा, जिस पर डीएम ने उन्हें नगर पंचायत सखानूं से नवंबर 2020 में शहर नगर पालिका स्थानांतरित कर दिया था। डीएम के आदेश के बावजूद नगर पंचायत सखानूं के लिपिक ने अब तक शहर नगर पालिका में पदभार ग्रहण नहीं किया। ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष समीना बेगम ने लिपिक जहीरुल हसन को मंगलवार को निलंबित कर दिया है। वह निलंबन की अवधि में वह शहर नगर पालिका कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें