बदायूं। महाराष्ट्र के नादेड जिले की कंपनी की तरफ से जिले के किसानों को ज्यादा उत्पादन का झांसा देकर घटिया क्वॉलिटी का धान का बीज थमा दिया। लेकिन उसमें दाना (चावल) नहीं आया। इस पर किसानों ने विभागीय अधिकारी से शिकायत की। अधिकारी की जांच में कमी मिलने पर कंपनी से जवाब मांगा। जवाब नहीं देने पर विभाग ने कंपनी समेत 13 दुकानों के खिलाफ आरआईआर दर्ज कराई गई है।
महाराष्ट्र के नादेड जिले की कंपनी कीर्तिमान एग्रो जेनेटिक्स लिमिटेड कंपनी का गौरी प्रजाति का हाईब्रिड धान का बीज 13 प्राइवेट दुकानों के माध्यम से जिले के किसानों के लिए बेचा गया था। जब धान की फसल में दाना (चावल) नहीं पड़ा, तो किसानों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग में की। शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने गांव में जाकर यथा स्थिति देखी, तो पता चला कि धान का पौधा छोटा, बड़ा है। और उसमें दाना (चावल) नहीं बन रहा है। ऐसे में कंपनी द्वारा किसानों को ठगा गया है। इसको लेकर जिला कृषि अधिकारी ने कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा। लेकिन तय समय पर कंपनी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। जिसके चलते कंपनी समेत 13 दुकानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है कि बिना कृषि विभाग में सूचना दिए किसी नई कंपनी का बीज, दवाएं नहीं बेची जाएंगी। अगर किसी दुकानदार ने ऐसा किया, तो उसको दोषी मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इन गांव के लोगों ने की थी शिकायत
ब्लॉक दातागंज के वीरमपुर, सराय पिपरिया, बसेला
ब्लॉक समरेर के दियोनी
ब्लॉक आसफपुर के सहावर, दून, दबथरा, मलखानपुर, राजटिकौली, नरौरा, दुंदपुर, नूरपुर कौडिया, आसफपुर
ब्लॉक बिसौली के सर्वा, चनी
इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
कीर्तिमान एग्रो जैनेटिक्स लिमिटेड न्यू मोन्धा, नादेड
सुनील पाठक बीज भंडार, कचहरी रोड बरेली
अमीन साहब ट्रेडर्स, दातागंज
बालाजी ट्रेडर्स बड़ा बाजार, चंदौसी
बालाजी किसान सेवा केंद्र भटौली, दातागंज
-मौर्य बीज भंडार, पलिया गूजर, दातागंज-
सिंह बीज भंडार, देवचरा, बरेली
शर्मा बीज भंडार, बल्लिया, बरेली
ओम प्रकाश मास्टर साहब, बल्लियां बरेली
मनीश बीज भंडार, बल्लियां बरेली
ददा बीज भंडार, बल्लियां बरेली
बंटी बीज भंडार, बल्लियां बरेली
जय किसान बीज भंडार बरेली
सुपर सीड्स कंपनी बिसौली