फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिलने से परेशान किसान पहुंचे सब स्टेशन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। डहरपुर फीडर से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में बिजली कटौती बंद नहीं हो रही। धान रोपाई के सीजन में बिजली न मिलने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। इससे किसानों में रोष है। रविवार को वीरमपुर के प्रधान संजय शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान सब स्टेशन पहुंच गए और यहां मिले कर्मचारियों को घेरकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

डहरपुर फीडर पर काफी लोड है। ऐसे में कई गांवों में दो फेस और कुछ में तीन फेस में बिजली दी जा रही है। वीरमपुर, इस्माइलपुर समेत आधा दर्जन गांवों के किसानों का कहना है कि उनके गांवों में बिजली नहीं मिल रही। धान की रोपाई चल रही है। बिजली न मिलने से रोपाई प्रभावित हो रही है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। प्रधान ने बताया कि ग्रामीण मजबूरी में उनके साथ फीडर पर आए हैं। यहां आश्वासन दिया गया कि कटौती जल्द बंद कर आपूूर्ति में सुधार किया जाएगा। इधर, ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द आपूर्ति में सुधार न होने की दशा में वह सब स्टेशन का घेराव करके प्रदर्शन करेंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
यहां पर लोड अधिक था। ऐसे में यहां पर दो शिफ्टों पर बिजली व्यवस्था देने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को शासन की तरफ से तय घंटे तक सप्लाई मिल सके। - सतेंद्र सिंह, एक्सईएन द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें