फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: दो पॉजिटिव केस मिलने के बावजूद सील नहीं हुआ कल्याननगर, घूमते रहे लोग

विज्ञापन
सील न होने के कारण कल्याननगर में जारी रही लोगों की आवाजाही। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में जिले के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को उन इलाकों को सील करा दिया। लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार को शहर के कल्यान नगर मोहल्ले में दो कोरोना पॉजिटिव भाई बहन मरीज निकले थेद्घ इसके बावजूद इस इलाके को सील नहीं किया गया। न ही इस मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित किया गया। स्थानीय लोग बिना रोक टोक मोहल्ले में घूम रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। खास बात ये रही कि अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में जनहित को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की अनदेखी को उजागर भी किया। फिर भी अधिकारी नहीं चेते और दिनभर लोग यहां ऐसे ही घूमते रहे। हालांकि शाम को अधिकारियों ने मोहल्ले को सील करने की बात कही।
विज्ञापन

आठ जुलाई को शहर में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले थे। उनमें एक इंदिरा चौक, एक कृष्णापुरी और पांच कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी बताए गए थे। इससे इन इलाकों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सील करा दिया था। जबकि वास्तविकता ये थी कि कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पांच नहीं तीन कोरोना पॉजिटिव निकले थे। दो कोरोना पॉजिटिव भाई-बहन शहर के कल्याननगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। वो सिर्फ कांशीराम आवासीय कबॉलोनी में अपने सैंपल कराने पहुंचे थे। इस कारण उनका पता यहीं का दर्ज कर दिया गया।
शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका सही पता जानने की कोशिश नहीं की। आठ जुलाई से अब तक न तो कल्यान नगर मोहल्ले को सील किया गया है और न ही इसे हॉटस्पॉट बनाया गया है। इधर, गुरुवार रात जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले। उनमें दो शिवपुरम, एक जालंधरी सराय, एक अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के नजदीक, तीन उझानी के मोहल्ला साहूकारा और एक दातागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में कोरोना पॉजिटिव निकले। इस पर दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने इन इलाकों को सील करा दिया। इन मोहल्लों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
शिवपुरम और जालंधरी सराय मोहल्ले को सील कराया जा चुका है जबकि दो कोरोना पॉजिटिव के नाम पते गलत आए थे। इससे कल्याननगर मोहल्ले को सील नहीं कराया गया था। अब कल्याननगर मोहल्ले को भी सील कराया जा रहा है।
- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
-------------------------
सूची में दर्ज पते के अनुसार इलाके सील कराए गए थे। हो सकता है कि सूची में पता गलत दर्ज हुआ हो। इसको दिखवाते हैं। इसके बाद कल्याननगर को भी सील किया जाएगा। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें