बदायूं। शनिवार को दातागंज और बिसौली में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त चेकिंग अभियान में लाखों का गुटखा बरामद हुआ। दातागंज में एक दुकानदार तो कपड़े की दुकान पर गुटखा बेंचता पाया गया। जबकि बिसौली में दुकानदार न तो लाइसेंस दिखा सका और न ही टैक्स के कागजात दिखा पाया। अधिकारियों ने दोनों के गोदाम सील करा दिए हैं।
दातागंज। शनिवार दोपहर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह को सूचना मिली कि कस्बे के मुख्य बाजार में एक व्यापारी अपनी कपड़े की दुकान से गुटखा सप्लाई कर रहा है। उसके गोदाम में भारी मात्रा में गुटखा भरा हुआ है। इसकी सूचना पर एसडीएम, खाद्य निरीक्षक और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले दुकानदार की कपड़े की दुकान पर छापा मारा। दुकानदार की दो दुकानें हैं। एक दुकान कपड़े की है और दूसरी में गुटखा बेंचता है। कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने पान मसाला, गुटखा आदि की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। इसके बावजूद दुकानदार अपनी कपड़े की दुकान पर गुटखा रखकर बेंच रहा था। यहां खत्म हो जाते तो वह गोदाम से मंगा लेता था। एसडीएम ने कपड़े की दुकान से भारी मात्रा में गुटखा बरामद किया। उसके बाद दुकानदार के गोदाम पर छापा मारा। उसे सील करा दिया गया। एसडीएम ने व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इसकी कार्रवाई में जुट गई है।
बिसौली। शनिवार को एसडीएम सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, तहसीलदार कर्णवीर सिंह, इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, खाद्य मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला और खाद सुरक्षा अधिकारी चंद्रविजय सिंह ने नगर के मेन चौराहे पर स्थित एक गोदामनुमा घर में छापा मारा। गोदाम में करीब पांच लाख रुपये का गुटखा भरा हुआ था। उसे देखकर अधिकारी तक हैरान रह गए। व्यापारी से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। उसके पास टैक्स के कोई कागजात नहीं निकले। अधिकारियों ने माल कहां से खरीदा और भंडारण क्षमता के बारे में
कड़ी पूछताछ उसका गोदाम सील करा दिया है। एसडीएम सीपी सरोज ने बताया कि व्यापारी के गोदाम से पांच लाख रुपये का गुटखा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।