बदायूं। सड़क हादसों में शिकार लोगों की स्मृति में रविवार को अलग-अलग जगह कार्यक्रम हुए।
रविवार सुबह डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस लाइन ग्राउंड पर मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई। उसके बाद क्रिकेट पिच का उद्घाटन किया। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
शाम को डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंचकर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने चौराहे पर खड़े लोगों को शपथ दिलाई कि 18 वर्ष पूरे होने पर ही वाहन चलाएंगे। हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएंगे। नशा नहीं करेंगे और वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात नहीं करेंगे। इस दौरान एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। वहीं छह सड़का पर इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने शपथ दिलाई।
कुंवरगांव। कुंवर गांव इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मेन चौराहे पर पहुंच कर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
बिसौली। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया के नेतृत्व में सड़क दुर्घटना के दिवंगत लोगों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उघैती। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस स्टॉफ ने श्रद्धांजलि दी।
वजीरगंज। राघवेंद्र सिंह राठौर और प्रदीप यादव के नेतृत्व में आंवला तिराहे पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
उसहैत। मेन चौराहे पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई तो वहीं इंस्पेक्टर अमृतलाल ने यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई।