फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान हित में अधिकारियों ने नहीं उठाया ठोस कदम’

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत आमगांव में हुई। जिसमें गन्ने के बकाया भुगतान समेत कई मुद्दों को उठाया गया। साथ ही गन्ना किसानों के हो रहे शोषण पर भी चर्चा हुई। कहा कि कोई भी अधिकारी किसानों की समस्याओं के समाधान को कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अंकित राठौर ने कहा की जिला गन्ना सहकारी समिति में सचिव के न होने की वजह से कामकाज ठप है। कर्मचारी भी किसानों से अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं। किसान गन्ना भुगतान को लेकर परेशान हैं, लेकिन अधिकारी स्तर पर उनकी समस्याओं को अनसुना कर दिया जाता है। किसान कार्यालयों के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं। कहा कि यदु शुगर मिल शुरू हो चुकी है, लेकिन गन्ना किसानों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। निर्णय किया गया कि इन सभी समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान दुष्यंत सिंह, आशीष कुमार, महेंद्र सिंह, प्रेमपाल, आलोक कुमार, भूपेंद्र सिंह, सुरेश सिंह यादव, राममूर्ति लाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें