फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर गंदगी देख भड़के सेवा प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार दोपहर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे सेवा प्रबंधक संजीव कुमार यादव ने स्टैंड परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने साफ-सफाई से लेकर बसों की दशा सुधारने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही बसों की दशा सुधरेगी। बसों का पूरा सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

सेवा प्रबंधक संजीव कुमार यादव रविवार दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले स्टैंड परिसर में सफाई व्यवस्था देखी। जहां-तहां कूड़ा देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि स्टैंड परिसर में नियमित रूप से सफाई कराएं। कहीं भी गंदगी नहीं रहे। इसके बाद उन्होंने वर्कशॉप चेक किया। बसों की मरम्मत कैसे हो रही है, उन्हें सामान मिल रहा है या नहीं, ये भी देखा। बाद में बसों का आवागमन, बसों की स्थिति और चालक-परिचालकों से बात की। स्टैंड परिसर में फैली अव्यवस्थाओं के बारे में उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के वर्कशॉप का निर्माण चल रहा है। उसके पूरा होने के बाद बसों की मरम्मत नये वर्कशॉप में होगी। इससे यहां लोड कम हो जाएगा। साथ ही बसें आराम से खड़ी हो सकेंगी। वर्कशॉप ट्रांसफर होने के बाद स्टैंड की हालत सुधारी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी बस खराब स्थिति में नहीं चलाई जाएगी। जो भी पुर्जे या सामान की जरूरत पड़ेगी। उसे तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे बसों के पहिये नहीं रुके। यात्रियों को परेशानी नहीं हो। इसके अलावा उन्होंने विभागीय संबंध में कई निर्देश दिए। इस दौरान एआरएम राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें