फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान रायफल तनवाकर फंसे मूसाझाग एसओ, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान लोगों पर रायफल तनवाकर मूसाझाग एसओ ललित भाटी बुरी तरह फंस गए हैं। वहीं उनके साथ मौजूद रहे पुलिस कर्मियों में अफरातफरी है। उन्हेें अब कार्रवाई का डर सता रहा है। वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद थाने में भी अफरातफरी का माहौल है। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने मामले को संज्ञान लेकर एसपी सिटी को इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग एसओ ललित भाटी पुलिस टीम के साथ दातागंज-बदायूं मार्ग पर वाहन चेकिंग करा रहे थे। उस दौरान उनके साथ दो महिला कांस्टेबल और चार सिपाही भी थे। वायरल वीडियो और फोटो के मुताबिक उस दौरान जो भी बाइक सवार उधर से गुजर रहा था, तीन पुलिस कर्मी उस पर रायफल तान देते थे, जबकि एक सिपाही बाइक सवार की तलाशी लेता था। इस दौरान कई लोग महिलाओं के साथ भी बाइक पर गुजरे। पुलिस टीम ने उनको भी रोका। महिलाएं रायफल देखकर चुपचाप बाइक से उतर जातीं और साइड में खड़ी हो जातीं थीं। वहीं बाइक चलाने वाला भी रायफल की नाल देखकर कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। जब तक रोड पर वाहन चेकिंग होती रही, तब तक ऐसे ही अफरातफरी का माहौल रहा लेकिन किसी की कुछ कहने की हिम्मत नहीं हुई। इधर, चेकिंग के दौरान बनाए गए वीडियो के वायरल होने से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। लोगों पर रायफल तानकर एसओ समेत पूरी पुलिस टीम सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि अब सभी अपनी-अपनी सफाई दे रहे हैं, वहीं रायफल तानने वाले सिपाही बेहद डर गए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इसकी जांच एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंप दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में एसओ और सिपाहियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

जिस तरह एसओ मूसाझाग ने चेकिंग के दौरान लोगों पर रायफल तनवाई थी। ठीक उसी तरह कुछ माह पहले बगरैन चौकी इंचार्ज राहुल सिसौदिया ने चेकिंग के दौरान वाहन चालकों पर रायफल तनवा दी थी। उस समय पुलिस अधिकारी ये कहकर छूट गए कि रायफल तानना चेकिंग प्रक्रिया का एक कदम था। चौकी इंचार्ज ने गलती से तीसरा स्टेप का प्रयोग कर लिया था, जब किसी अपराधी को पकड़ने के लिए चेकिंग की जाती है। मूसाझाग एसओ ने भी वैसे ही चेकिंग कराई, जिससे अफरातफरी है।
रायफल तानकर चेकिंग कराना बिल्कुल गलत है। मैंने इसकी जांच एसपी सिटी को सौंप दी है। जांच के उपरांत जो भी रिपोर्ट सामने आएगी और साक्ष्य मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
वाहन चेक जरूर किए गए थे लेकिन किसी व्यक्ति या महिला से अभद्रता नहीं की गई। मेरे साथ महिला कांस्टेबल मौजूद थीं। किसी का चालान नहीं किया गया। बस, उन्हें रोककर हेलमेट लगाने के लिए समझा रहे थे।
विज्ञापन

-ललित भाटी, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें