फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमते लोग शटर खटखटाकर पूछते हैं...‘ये खिड़की क्यों बंद रहती है’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गद्दी चौक स्थित मॉडल शॉप की खिड़की तो बंद करा दी गई लेकिन शराब खरीदने वालों की आदत नहीं बदली। शराब मिलने की आस में शुक्रवार रात कई लोग मॉडल शॉप का शटर खटखटाते नजर आए। काफी देर इंतजार में रहे कि खिड़की खुले और उन्हें शराब मिले लेकिन बाद में उन्हें बैरंग होना पड़ा। वहीं मॉडल शॉप के शटर पर रात भर ताले पड़े रहे।
विज्ञापन

मॉडल शॉप पर रोजाना रात दस बजे के बाद बेखौफ होकर शराब बेची जा रही थी। इसके शटर को काटकर एक खिड़की बना ली गई थी। रात दस बजे के बाद मॉडल शॉप का शटर गिर जाता था लेकिन खिड़की से रात एक बजे तक शराब बेची जा रही थी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिस पर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इससे जिला प्रशासन और आबकारी विभाग में अफरातफरी मच गई। शुक्रवार को आबकारी विभाग ने मॉडल शॉप पहुंचकर उसकी खिड़की पर वेल्डिंग करवा दी।
इधर, शुक्रवार रात दस बजे मॉडल शॉप का शटर तो गिर गया लेकिन आदत के अनुसार फिर भी ग्राहक पहुंचे। रात दस बजे से लेकर 11 बजे तक तमाम सुरा प्रेमी शटर को खटखटाते रहे। फिर खटखटाते-खटखटाते लौट गए। किसी को शराब नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रात में शराब बिकती हुई पाई गई तो सीधे कार्रवाई होगी। इसके लिए मैंने आबकारी इंस्पेक्टर नीरज सिंह और वाणी विनायक मिश्रा को दुकानें चेक करने के लिए भेजा था। शुुक्रवार रात कहीं शराब नहीं बिकी।
विज्ञापन

-सुशील कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें