फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितरोई स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी का इंजन फेल, ढाई घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। शनिवार अपराह्न करीब सवा तीन बजे वितरोई रेलवे स्टेशन के नजदीक अचानक एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। मालगाड़ी कासगंज से बरेली जा रही थी। इंजन फेल होने से मालगाड़ी करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। बाद में बरेली से दूसरे इंजन का इंतजाम गया। तब कहीं उसे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

ये मालगाड़ी कासगंज से बरेली जा रही थी। शनिवार अपराह्न करीब सवा तीन बजे जैसे ही कछला स्टेशन से निकलकर वितरोई रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची कि तभी उसका इंजन फेल हो गया। इससे मालगाड़ी जहां की तहां रुक गई। लोको पायलट ने काफी प्रयास किए लेकिन उसका इंजन आगे नहीं बढ़ सका। लोको पायलट ने तुरंत इसकी सूचना बरेली इज्जतनगर रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना पर उझानी रेलवे स्टेशन से स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण सिंह पहुंच गए। मालगाड़ी करीब ढाई घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। तब कहीं बरेली से दूसरा इंजन पहुंचा। फिर मालगाड़ी को यहां से रवाना किया गया।

ढाई घंटे बाधित रहा यातायात, कछला होकर गुजरे वाहन
जिस जगह पर मालगाड़ी का इंजन फेल हुआ था। वहीं कासगंज-बिसौली रेलवे क्रॉसिंग है। मालगाड़ी आने के दौरान क्रॉसिंग बंद था। जैसे ही इंजन फेल हुआ कि कुछ डिब्बे कासगंज-बिसौली मार्ग के दूसरी तरफ रह गए। जिससे जब तक मालगाड़ी खड़ी रही तब तक क्रॉसिंग भी बंद रहा। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। अधिकतर वाहन कछला और उझानी होते हुए निकाले गए।
विज्ञापन


मालगाड़ी कासगंज से बरेली जा रही थी। उसका अचानक इंजन फेल हो गया था। दूसरा इंजन मंगाने में करीब ढाई घंटा लग गया। तब तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही। उसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन

-चंद्रभूषण सिंह, स्टेशन अधीक्षक उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें