फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देेहात में नहीं सुधर रही बिजली व्यवस्था, कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के देहात क्षेत्रों में अभी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं आया है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों समेत किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में अब भी शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है, साथ ही जो बिजली आती है, उसमें ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम के बदलने के साथ में शहर में बिजली व्यवस्था में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन देहात क्षेत्र में हालात अब भी जस के तस हैं। वहां पर लोगों को विभाग के शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। हालात ये है कि अगर कहीं पर बिजली का तार टूट जाए, तो उसे सही करने आने के नाम पर घंटो लगा लेते हैं। साथ ही जो बिजली मिलती भी है, उसमें ट्रिपिंग की समस्या रहती है। जब विभागीय अधिकारियों से शिकायत करते हैं, तो विभागीय अधिकारी शिकायतों की ओर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की समस्याएं कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। एक्सईएन प्रथम वाईएस राघव का कहना है कि इस समय जिले में बिजली व्यवस्था बेहतर चल रही है। अगर कोई कर्मचारी किसी की बात नहीं सुनता है, तो उससे बड़े अधिकारी को इसके बारे में जानकारी दें, सभी लोगों की समस्याओं को समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें