पिंडौल स्कूल में आयोजित समर कैंप में योगा सीखते बच्चे। संवाद
- फोटो : kathua news
बदायूं। समर कैंप के दूसरे दिन परिषदीय व माध्यमिक के विद्यालयों के बच्चों में खासा उत्साह दिखा। सुबह सात बजे से प्रार्थना के साथ शुरू हुए समर कैंप में बच्चों ने योग व्यायाम के साथ खो-खो, फुटबॉल खेलकर आनंद लिया।
जिले के 653 उच्च व प्राथमिक विद्यालयों में 40 हजार बच्चों ने योग और व्यायाम किया। माध्यमिक के 47 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने खो-खो व फुटबॉल खेला। शहर के राजकीय महिला इंटर काॅलेज में छात्राओं की टीम बनाकर फुटबाल मैच कराया गया। खो -खो में कक्षा 12 की छात्राओं की टीम गार्गी विजेता रहीं। कक्षा 10 की छात्रपति साहू जी महाराज की टीम विजेता रही। इसके बाद फुटबॉल खेल में कक्षा 12 की ही डाॅ. भीमराव आंबेडकर टीम विजेता रही। प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने सभी छात्राओं को खेल के बाद जलपान कराया।
पिंडौल उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगा समर कैंप
(फोटो-22)
बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव पिंडौल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए समर कैंप में बच्चों ने प्रार्थना, वंदना के साथ योग अभ्यास किया। प्रेरणा गीत के साथ समर कैंप का संचालन हुआ। इस दौरान बच्चों ने खो खो, फुटबॉल और कबड्डी और कैरम खेला। स्कूल में गीत कहानी के साथ-साथ अंताक्षरी की प्रतियोगिता कराई गई। खेल-खेल में बच्चों को व्यायाम से संबंधित जानकारी दी गई। सभी बच्चों में एमडीएम का वितरण भी किया गया। बच्चे उत्साहित नजर आए। यहां पर समर कैंप का संचालन शिक्षामित्र राजेश गुप्ता और मुकेश कुमार ने किया। संवाद
पिंडौल स्कूल में आयोजित समर कैंप में योगा सीखते बच्चे। संवाद- फोटो : kathua news
पिंडौल स्कूल में आयोजित समर कैंप में योगा सीखते बच्चे। संवाद- फोटो : kathua news